ईद के मौके पर रानीगंज थाने में 500 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित



रानीगंज: ईद के मौके पर रानीगंज थाने ने एक सराहनीय पहल करते हुए 500 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित की. यह कार्यक्रम रानीगंज थाना परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास, एसीपी सेंट्रल विमान कुमार मिर्धा,रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त, बल्लभपुर चौकी प्रभारी सौमेन बनर्जी, पंजाबी मोड़ चौकी प्रभारी करतार सिंह, नीमचा फांड़ी प्रभारी मलय दास और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.



कार्यक्रम के दौरान, रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त ने कहा कि यह पहल ईद के त्योहार के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को खुशियां देने के लिए की गई है.उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाते हैं. इसी सद्भावना को बनाए रखने के लिए रानीगंज थाने ने यह कार्यक्रम आयोजित किया.


विकास दत्त ने यह भी बताया कि रानीगंज थाना समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है.इससे पहले दुर्गा पूजा के अवसर पर भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. उन्होंने सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि इस बार भी रानीगंज में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ ईद मनाई जाएगी.


इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने रानीगंज थाने की इस पहल की सराहना की और पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन