रानीगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, गहने और नकदी बरामद



रानीगंज-रानीगंज थाना क्षेत्र के ईस्ट कॉलेज पाड़ा में रहने वाले विश्वनाथ बटब्याल, जो पेशे से काली मंदिर के पुरोहित हैं, 6 तारीख को एक शादी में शामिल होने के लिए बांकुडा गए थे. उनके घर के परिसर में ही एक काली मंदिर है. जब 7 तारीख को शादी से वापस लौटे, तो उन्होंने पाया कि मंदिर से माँ काली के गहने और 70,000 रुपये नकद चोरी हो गए हैं.


विश्वनाथ बटब्याल ने तुरंत रानीगंज थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।ल. रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की. पुलिस ने विकास शर्मा उर्फ टेटिया को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया. अदालत से रिमांड मिलने के बाद, पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की.


पूछताछ के दौरान, विकास शर्मा ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की. उसने बताया कि उसे मंदिर से 48,000 रुपये मिले थे, जिसमें से उसने 2,000 रुपये खर्च कर दिए. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए गहने और 46,000 रुपये नकद बरामद किए.


रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त ने प्रेस मीट में बताया कि यह रानीगंज पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया और चोरी का सामान बरामद कर लिया. उन्होंने थाना के अधिकारियों और कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की.


रानीगंज पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले को सुलझा लिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया है. इस सफलता से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता