बांकुडा-पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिंदू वोटों को एकजुट करने के लिए 'हिंदू हिंदू भाई-भाई' नारे के साथ सड़कों पर उतरकर मार्च निकाला.बांकुडा के भाजपा विधायक नीलाद्री शेखर दाना के नेतृत्व में यह मार्च धालडांगा चौराहे से शुरू हुआ.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'हिंदू हिंदू भाई-भाई' के नारे लगाए. विधायक नीलाद्री शेखर दाना ने दावा किया कि यह मार्च 2026 के चुनाव की तैयारी का हिस्सा है. भाजपा का मुख्य उद्देश्य हिंदू वोटों को एकजुट करना है. विधायक ने घोषणा की कि आने वाले दिनों में यह नारा सिर्फ सड़कों और दीवारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि घर-घर तक पहुंचाया जाएगा.ज्ञात रहे कि जैसे- जैसे पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है.भाजपा हिंदू वोटों को साधने की कोशिश कर रही है, जबकि टीएमसी ने भाजपा के इस नारे के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं.दोनों पार्टियों के बीच पोस्टर वार भी चल रहा है.टीएमसी और बीजेपी दोनों ही 2026 के चुनाव में अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस रही हैं.
विधायक नीलाद्री शेखर दाना ने कहा, "हमने 2026 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. हमारा लक्ष्य सभी हिंदू वोटों को एकजुट करना है. हम आने वाले दिनों में घर-घर जाकर इस नारे का प्रचार करेंगे."

0 टिप्पणियाँ