दो सिविक वोलेंटियर को बांध कर बदमाशों ने सोने की दुकान में जमकर मचाया उत्पात





 कोलकाता (पीबी टीवी ) : बदमाशों ने दो सिविक वोलेंटियर को बांध दिया और सोने की दुकान में जमकर उत्पात मचाया। यह घटना बुधवार तड़के मुर्शिदाबाद के जलांगी थाना के पाकुड़ियार बाजार इलाके में घटी। स्थानीय लोगों के अनुसार आज सुबह बदमाशों ने दुकान के बगल में दो  सिविक वोलेंटियर को बांध दिया  और दुकान के शटर तोड़ दिए। इससे पहले वहां लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को बांस से दूसरी दिशा में घुमा दिया गया । दुकान मालिक ने कहा है कि लॉकर समेत दुकान का सारा सामान सुरक्षित है। बदमाशों ने शटर और ताले तोड़ दिए और अंदर घुस कर जमकर उत्पात मचाया। अपराधी अंत में कुछ भी चुराने और भागने में सफल नहीं हो सके। इधर इस जघन्य वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना मिलने के बाद जालंगी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा