हावड़ा में पुलिस अधिकारी को लगी गोली, हमले के समय साथ में थी एक महिला, जांच में जुटी पुलिस







हावड़ा (पीबी टीवी ) : हावड़ा के घोषपाड़ा में पेट्रोल पंप के सामने एक पुलिस अधिकारी को गोली मार दी गई। उन्हें हाथ में गोली लगी है। घटना कल रात करीब 11 बजे हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलने के बाद बंतरा और शिबपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोली लगने वाले अधिकारी का नाम जयंत पाल है। वह हुगली जिले में काम करते हैं। उन्हें हावड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त अधिकारी के साथ एक महिला थी। घटनास्थल पर एक कार मिली है। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी से अस्पताल में पूछताछ की जा रही है। हावड़ा सिटी पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारी मौके पर हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला के साथ उसका क्या संबंध है। क्या यह घटना महिला से विवाद के कारण हुई है? पुलिस घटना की  जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार