रानीगंज-रानीगंज थाना इलाके में दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं और ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनके पास से सोने के गहने और नगद राशि बरामद की है.
रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता ने बताया की रानीगंज थाना के पीसी पार्टी ने तलाशी शुरू की और चोरी हुए सोने के गहने और नगद राशि बरामद की. उस में हीरा जड़ा एक सोने का लॉकेट भी था जो ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कर्मचारी नूर आलम खान के ससुर हज करने के दौरान सऊदी अरब से लेकर आए थे, वह लॉकेट उन्होंने अपनी बेटी को दिया था उसे लॉकेट से ही पुलिस यह निश्चित हो गई कि यह चोरी नूर आलम के घर में हुई थी इसके साथ ही अन्य सभी गहने भी पुलिस ने बरामद किए,वहीं चोरी हुए 50000 रुपए में से साढ़े चार हजार रुपए बरामद हुए . अपराधियों ने जांच में स्वीकार किया है कि बाकी रकम उन्होंने किसी और के पास रखी है .नूर आलम ने इस बरामदगी के लिए पुलिस को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि उनका विश्वास नहीं हो रहा है की चोरी हुआ सारा सामान उन्हें वापस मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि वह सबसे ज्यादा खुश इस बात को लेकर हैं कि अल्लाह लिखा हुआ सोने का लॉकेट उन्हें वापस मिल गया.
दूसरी अन्य घटना में जामताड़ा गैंग के ठग में मिहिजाम थाना अंतर्गत जामताड़ा के गडरिया मुहल्लाके निवासी सागर दास जो पहले भी ठगी के साथ जुड़े हुए थे और वह मिहिजाम पुलिस के हाथों पकड़े भी गए थे. 2024 के 27 जुलाई को रानीगंज के कॉलेज पाड़ा के निवासी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारी सुधीर कुमार के पास एक फोन आया कि उन्होंने अपने एक निजी बैंक का पर्सनल लोन चुकाया नहीं गया है और केवाईसी रिफ्रेश नहीं किया गया है. यह कहकर फोन करके ओटीपी पता लगा के डेढ़ लाख रुपए सुधीर कुमार के अकाउंट से निकाल लिए गए थे .सुधीर कुमार ने इस मामले की जानकारी रानीगंज थाने को दी थी. रानीगंज थाने की पुलिस ने इस मामले की जांच की और उसे फोन नंबर का पता लगाया. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पिछले शनिवार रानीगंज के पंजाबी मोड इलाके से गिरफ्तार किया. पुलिस का पता चला कि वह इस इलाके में छिपा हुआ है . अभियान चलाकर सागर दास नामक इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इसे आसनसोल जिला अदालत में पेश किया अदालत ने आरोपी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. उस व्यक्ति से पूछताछ कर पुलिस ने ₹50000 बरामद किये.











0 टिप्पणियाँ