रानीगंज में नवजात बच्ची को कुत्तों ने नोचा, हुई मौत

सड़क पर गिरी नवजात बच्ची का शव,लोग देखते शिशु के शव को


रानीगंज: रानीगंज के स्कूल मोड़ के निकट राजापाड़ा इलाके के एक तालाब के किनारे एक नवजात बच्ची के पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई.स्थानीय लोगों के अनुसार बच्ची जिंदा थी, लेकिन कुत्तों द्वारा हमला किए जाने के कारण उसकी मौत हो गई.


स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने एक कुत्ते को नवजात बच्ची को अपने मुंह में ले जाते हुए देखा. जब उन्होंने कुत्ते का पीछा किया, जिसके बाद कुत्ता बच्ची को सड़क पर छोड़कर भाग गया. हालांकि, तब तक कुत्तों के हमले से बच्ची की मौत हो चुकी थी.


घटना की जानकारी मिलते ही रानीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने बच्ची के शव को रानीगंज ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम के लिए बच्ची के शव को आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया है.


स्थानीय लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय घटना है, उन्होंने कहा कि किसी भी मां -बाप को अपनी नवजात बच्ची को इस तरह नहीं छोड़ना चाहिए.उन्होंने पुलिस से इस मामले की गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बच्ची को छोड़ने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा