द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया रानीगंज शाखा का उद्घाटन, चाटर्ड अकाउंटेंट की मांग बढ़ी, युवाओं के लिए सुनहरा मौका: रंजीत कुमार अग्रवाल



रानीगंज: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रानीगंज शाखा ने अपने नए ब्रांच ऑफिस का उद्घाटन एनएसबी रोड स्थित तार बंगला मोड़ पर किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत कुमार अग्रवाल ने कार्यालय का उद्घाटन किया।


कार्यक्रम में संगठन के चेयरमैन संजीव संघाई, इआईआरसी के उप चेयरमैन विष्णु तुलसियान, सचिव मयूर अग्रवाल ,पूर्व चैयरमेन रवि पटवा एवं दुर्गापुर शाखा के अध्यक्ष अजय बेहरा रानीगंज शाखा के अध्यक्ष अजय कुमार बागड़िया,सचिव ऋषि झुनझुनवाला मंच पर आसीन थे. इसके अलावा काफी संख्या में चार्टर्ड अकॉउंटेंट उपस्थित थे ,रंजीत कुमार अग्रवाल ने घोषणा किया कि अगर रानीगंज चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंस्टीट्यूट या अन्य कोई भी शाखा का 300 स्थाई सदस्यता हो जाए तो इंस्टिट्यूट मुख्यालय 10 करोड़ तक उसे शाखा के नए भवन के खरीदने अथवा निर्माण करने के लिए आवंटित करेगी 


 श्री अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की काफी मांग है। उन्होंने युवाओं से इस क्षेत्र में करियर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल या इंजीनियरिंग की पढ़ाई में लाखों रुपए खर्च होते हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई के लिए 75 हजार रुपए ही लगते हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के बाद युवाओं को सालाना 9 लाख रुपए का शुरुआती पैकेज मिलता है।



उन्होंने कहा कि अगर कोई चार्टर्ड अकाउंटेंट अपना व्यवसाय शुरू करता है तो उसे सफल होने में दो से तीन साल लग सकते हैं। इसलिए नौकरी करना बेहतर है। उन्होंने युवाओं से नौकरी के साथ-साथ दूसरों के लिए रोजगार पैदा करने के बारे में भी सोचने को कहा।


अग्रवाल ने कहा कि आज का युग आंकड़ों का युग है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत सभी आधुनिक स्त्रोतों से लगातार आंकड़े आ रहे हैं। इन आंकड़ों को समझकर उन्हें वर्गीकृत करने का काम एक निपुण चार्टर्ड अकाउंटेंट ही कर सकता है।


उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है। अगर भारत को भविष्य में तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनना है तो इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका सबसे अहम होगी।


उन्होंने इस बार के बजट पर संतोष जताया और कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट संगठन ने बजट से पहले केंद्र सरकार को जो सुझाव दिए थे, उनमें से कई सुझावों पर अमल किया गया है।


उन्होंने कहा कि अगर कोई आर्थिक मामलों को लेकर केंद्र सरकार को सुझाव देना चाहता है तो वह द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के मेल आईडी पर ईमेल कर सकता है। संस्था के सभी वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उन सुझावों पर विचार कर उन्हें केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार