निलंबन के खिलाफ विधानसभा के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर भाजपा विधायकों ने किया प्रदर्शन, शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल को बताया मुसलमानो की सरकार





कोलकाता -  विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के निलंबन के बाद मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा के अंदर और बाहर काफी ज्‍यादा ड्रामा देखने को मिला।शुभेंदु अधिकारी सहित अन्‍य विपक्षी नेताओं ने  विधानसभा के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।  बीजेपी नेताओं का आरोप है कि उन्हें अनुचित तरीके से निलंबित किया गया है।   इसके विरोध में भाजपा ने आज विधानसभा में मुख्यमंत्री के जवाबी भाषण का बहिष्कार किया।   मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाषण के दौरान ये विधायक विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए।मीडिया से बात करते हुए बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु  अधिकारी ने कल कहा था, “हमें गर्व है कि हिंदुओं के लिए बोलने के कारण हमें निलंबित कर दिया गया है।   यह मुसलमानों की सरकार है, अंसारुल बांग्ला की सरकार है, कश्मीरी आतंकवादियों की सरकार है।  मुस्लिम तुष्टिकरण और हिंदू विरोधी सरकार है। त बंगाल की राजनीति बीजेपी नेता शुभेंदु  अधिकारी के एक बयान के बाद गरमाई हुई है.शुभेंदु  अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि यह मुल्‍लों की सरकार है. सदन में पेपर उछालने के बाद उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया गया था. अब टीएमसी के मंत्री सोवन देब चटर्जी और कुछ अन्य मंत्रियों ने विधानसभा से उनके खिलाफ प्रिवलेज मोशन लाने का फैसला किया है. उन्‍हें विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी किया गया. ” स्पीकर बिमान बंदोपाध्याय ने कहा कि यह सदन की अवमानना का मामला है ।  स्पीकर ने शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया और आगे की कार्रवाई के लिए मामले को विशेषाधिकार समिति को भेज दिया।

संसदीय मंत्री शोभनदेव चटर्जी ने विधानसभा में कथित रूप से भड़काऊ टिप्पणी करने के लिए विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा