मुकुल राय पर अभिषेक बनर्जी द्वारा लगाए गए आरोपो पर शुभ्रांशु रॉय ने कहा- इस संबंध में पार्टी प्रमुख ही देंगे जवाब





कोलकाता (पीबी टीवी) कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में आयोजित तृणमूल कर्मी सभा को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उन्होंने ने ही पार्टी के कुछ गद्दारों को पहचान की थी, जिसमें मुकुल राय और सुवेंदु अधिकारी शामिल थे। 

मुकुल रॉय के बेटे और पूर्व विधायक एवं कचरापाड़ा नगर पालिका के उपाध्यक्ष शुभ्रांशु रॉय ने अभिषेक बनर्जी के मुकुल रॉय के बारे में दिए गए बयान पर मौन विरोध किया है । शुभ्रांग्शु का स्पष्ट जवाब था कि जब पार्टी बनी थी, तो उनके पिता भी उनमें से एक थे। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक बनर्जी ने जो कहा उसका जवाब देने के लिए वहां लोग मौजूद हैं। यह अभिषेक बनर्जी और उनके पिता के बीच का मामला है!. 

 शुभ्रांशु राय ने कहा है कि उनके पिता मुकुल राय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक है। उनके पिता ने क्या किया है, इस संबंध में पार्टी प्रमुख ही जवाब देंगे। मैं इस संबंध में ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहता हूं लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि मेरे पिता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे हैं और निश्चित रूप में निश्चित तौर पर तृणमूल पार्टी प्रमुख इस मामले में अपना जवाब देंगे मैं इस मामले में और अधिक कुछ कहना नहीं चाहता हूं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान