वीरगंज-दोस्ती का रिश्ता दुनिया के बाकी रिश्तों से इस मायने में बेहतर होता है कि जहां सारे रिश्ते खून के होते हैं, वहीं यह दिल का होता है. नेपाल के कुछ स्कूली बच्चों ने अपनी छोटी सी कोशिश से इस बात को साबित कर दिया है. यहां प्राइमेरी स्कूल के कुछ बच्चों ने अपने दोस्त को स्कूल ट्रिप पर ले जाने के लिए अपनी पॉकेटमनी से पैसे जोड़े हैं.
स्कूल में सहपाठियों के साथ खूब मौज-मस्ती, मजाक और लड़ाई-झगड़े होते हैं लेकिन यही वो रिश्ता है जिसे सबसे पवित्र भी माना जाता है। हमारे बीच चाहे जितनी भी लड़ाई हो, जरूरत पड़ने पर सभी एक साथ खड़े नजर आते हैं। नेपाल के एक स्कूल का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।
इस वीडियो में आप देखेंगे कि शिक्षक कक्षा के बच्चों की पिकनिक के लिए पैसे इकट्ठा कर रहे हैं, जबकि बच्चे अपने एक दोस्त की यात्रा के लिए पैसे जुटा रहे हैं। सभी बच्चे मिलकर पैसे गिनते हैं और बड़ी मुश्किल से अपने दोस्त को पैसे दे पाते हैं। सभी लोग मिलकर अपने दोस्त को पैसे देते हैं ताकि वह उसे पिकनिक के लिए बचा सके।
वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे बच्चा अपने दोस्तों की मेहनत देखकर भावुक हो जाता है। जब सब लोग मिलकर उसे गले लगाते हैं तो उसकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि शायद इसीलिए स्कूल के दोस्त जिंदगी भर एक-दूसरे का साथ देते हैं और एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। इसे इंस्टाग्राम हैंडल 'मी सांगे' पर शेयर किया गया है।
इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'आज सौहार्दपूर्ण व्यवहार को बेहतर तरीके से देखना काफी सुखद रहा। इन छोटे और अच्छे बच्चों ने मुझे याद दिलाया कि मनुष्य होने के नाते सबसे अच्छी बात जो हम कर सकते हैं, वह है एक-दूसरे की मदद करना। मुझे उम्मीद है कि ये नन्हें देवदूत अपनी पवित्र और मासूम भावना को इसी तरह जारी रखेंगे और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाएंगे।

0 टिप्पणियाँ