उत्तर 24 परगना ( पीबी टीवी ) : सुंदरवन की शिल्पकार देवोला ने माँ सरस्वती की आकर्षक मूर्ति बनाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। उत्तर 24 परगना के बशीरहाट के हिंगलगंज ब्लॉक के हिंगलगंज ग्राम पंचायत के घोषपारा की 38 वर्षीय देदेवोला देवी ने अपने गरीब परिवार के बेटे और बेटी की शिक्षा का जिम्मा उठाया है। वह साल भर खेतों में जाकर तरह-तरह की सब्ज़ियाँ उगाकर अपना गुजारा करती हैं, लेकिन बचपन से ही वह अपने हाथों से मिट्टी की मूर्ति बनाने की शौकीन थी । वह अब तक माँ सरस्वती की सौ से ज़्यादा खूबसूरत मूर्ति बना चुकी है। उनके द्वारा बनाई गयी माँ सरस्वती की मूर्ति जिले के विभिन्न हिस्सों के साथ साथ दूसरे दूसरे राज्यों में भी भेजी जाती है । वह साल के इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार करती है. उन्होंने इस परियोजना पर काम करना एक महीने पहले ही शुरू कर दिया था। साल भर दुर्गा, काली अन्य देवी - देवताओं की मूर्तियां बनाने वाली देवोला देवी कहती हैं कि इसी पैसे से वह अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाती हैं। वह खेतों में काम करके परिवार का खर्च चलाते हुए सरस्वती की प्रतिमा का निर्माण करती रहती हैं। सुंदरवन के लोग उनसे काफी प्रभावित हैं।

0 टिप्पणियाँ