ईसीएल सातग्राम प्रोजेक्ट में सीटू की पथसभा में श्रमिकों की सुरक्षा और सुविधा की मांग



जामुड़िया-ईसीएल के सातग्राम-श्रीपुर क्षेत्र के सातग्राम प्रोजेक्ट में सीएमएसआई ने श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर एक पथसभा का आयोजन किया.सभा में, श्रमिकों की सुरक्षा और कार्यस्थल पर सुविधाओं की कमी को उजागर किया गया.


सातग्राम प्रोजेक्ट के सीएमएसआई शाखा सचिव मुन्ना अहीर ने खदान के अंदर वेंटिलेशन की कमी का मुद्दा उठाया और तत्काल पंखे लगाने की मांग की. उन्होंने श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और खदान में पड़े एसडीएल और एलएसडी को हटाने की भी मांग की.इसके अतिरिक्त, उन्होंने कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए नई योजनाएं शुरू करने और पैनल को जल्द से जल्द चालू करने की आवश्यकता पर जोर दिया.


संगठन के महासचिव बंशगोपाल चौधरी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नए श्रम कानूनों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि ये कानून श्रमिकों के अधिकारों को छीनने के लिए बनाए गए हैं और सभी को मिलकर इनका विरोध करना चाहिए.


इस अवसर पर सातग्राम प्रोजेक्ट के सीएमएसआई अध्यक्ष काजल बनर्जी, शाखा सचिव मुन्ना अहीर, एरिया संयोजक देबीदास बनर्जी, क्षेत्रीय सचिव हिमाद्री चक्रवर्ती, नेता तापस कवि, बादल कर्मकार, उत्तम मंडल, बिरजू यादव और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा