घर में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार



बांकुडा: बांकुडा शहर के पांच भांगा इलाके में एक घर में आग लगने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया. शुक्रवार दोपहर को डॉ. कावेरी विश्वास के घर की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे की बालकनी में आग लग गई।ल.



स्थानीय सूत्रों के अनुसार, डॉ. कावेरी विश्वास अपने घर में नहीं थीं. उनकी बेटी भी अपने बच्चे के साथ घर से बाहर थी. बालकनी से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने दमकल विभाग को सूचना दी.दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.



डॉ. कावेरी विश्वास ने बताया कि जब आग लगी, तब घर में कोई नहीं था. दमकल कर्मियों के समय पर पहुंचने से बड़ा नुकसान टल गया.उन्होंने आशंका जताई कि बालकनी में जल रही अगरबत्ती से आग लगी होगी.


घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस और बांकुरा नगर पालिका के उपाध्यक्ष हीरालाल चटर्जी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है.उन्होंने कहा कि जब तक बिजली व्यवस्था की जांच नहीं हो जाती, तब तक डॉक्टर के परिवार के सदस्यों को घर में प्रवेश करने से मना कर दिया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता