बांकुड़ा- बाँकुड़ा जिले में उच्च विद्यालयों की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
इस विषय में डीसीएसजीएस के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. श्यामल सांतरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर 22 ब्लॉक स्तर से चयनित प्रतियोगियों ने फाइनल में भाग लिया.यहाँ से जो भी छात्र-छात्राएँ प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करेंगे, वे राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे.बाँकुड़ा जिले से पहले भी कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएँ राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भाग ले चुके हैं. आने वाले दिनों में बाँकुड़ा जिले के वास्तविक खिलाड़ियों को सामने लाने का काम माननीय मुख्यमंत्री और खेल मंत्री के नेतृत्व में किया जाएगा.मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय स्तर पर जो भी छात्र-छात्राएँ सफलता प्राप्त करेंगे, उन्हें रोजगार दिया जाएगा.

0 टिप्पणियाँ