आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (ADDA) की पार्किंग का पट्टा समाप्त होने के बाद भी अवैध वसूली जारी



दुर्गापुर-दुर्गापुर के सिटी सेंटर में एक बहुराष्ट्रीय शॉपिंग मॉल के पास आसनसोल दुर्गापुर विकास बोर्ड (ADDA) की पार्किंग का पट्टा समाप्त होने के बाद भी अवैध वसूली जारी है। इस अवैध पार्किंग पर रिपोर्टिंग करते समय पत्रकारों को दबंगों ने धमकाया और उनके कैमरे तोड़ने की भी धमकी दी।



सूत्रों के अनुसार, दुर्गापुर के एक प्रभावशाली व्यक्ति सुजॉय पाल उर्फ केबू उक्त बहुराष्ट्रीय शॉपिंग मॉल के बगल में आसनसोल दुर्गापुर विकास बोर्ड के इस पार्किंग पट्टे को चला रहे हैं। लीज 22 अगस्त 2024 को ही समाप्त हो चुकी है। आसनसोल दुर्गापुर विकास बोर्ड द्वारा पट्टे के नवीनीकरण तक उन सभी पार्किंगों को निःशुल्क घोषित किया गया है। फिर भी केबू अपनी टीम के साथ आए दिन पार्किंग के नाम पर दबंगई चला रहा है।



शनिवार की दोपहर जब पत्रकार खबर लेने गये तो केबू के कई समर्थकों ने पत्रकारों के कैमरे और मोबाइल फोन तोड़ने की धमकी दी। उनके द्वारा यह कहा गया कि जब पेड़ काटे जा रहे थे तो पत्रकार कहां थे। यह घटना सामने आते ही दुर्गापुर के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया है।


बहरहाल, यह सवाल उठने लगा है कि आखिर केबू के समर्थकों को पत्रकारों पर हाथ उठाने की हिम्मत कहां से मिली। पार्किंग के नाम पर टोल वसूलने की जिम्मेदारी संभालने वाली अनिता अधिकारी ने कहा, "पार्किंग केबु दा के नाम पर है। हमसे ड्यूटी करने के लिए कहा जाता है, इसलिए हम ड्यूटी करते हैं. 


हालांकि, आसनसोल दुर्गापुर विकास बोर्ड के अध्यक्ष कबी दत्त ने स्पष्ट किया, ''इस प्रकार की पार्किंग पूरी तरह से अनैतिक है. आसनसोल दुर्गापुर विकास परिषद के पार्किंग स्थल को लीज समाप्ति के बाद से हमारे द्वारा निःशुल्क कर दिया गया है। कारों से भी कोई अवैध रूप से धन की उगाही नहीं कर सकता. हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।”


इस घटना ने दुर्गापुर में अवैध पार्किंग और दबंगई के मुद्दे को फिर से उजागर कर दिया है। पत्रकारों पर हमले की घटनाओं ने भी शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार