ईसीएल इंटर एरिया एथलेटिक टूर्नामेंट 2024-25 की तैयारियां जोरों पर

कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के प्रगति स्टेडियम में 10-11 फरवरी को होगा आयोजन




जामुड़िया-ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के प्रगति स्टेडियम में आगामी 10 और 11 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय इंटर एरिया एथलेटिक टूर्नामेंट 2024-25 की तैयारियां जोरों पर हैं. ईसीएल कोयला उत्पादन और उत्पादकता के साथ-साथ अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों व खेलकूद के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिबद्धता निभाती है. इसी क्रम में कंपनी के कर्मियों की खेलकूद की प्रतिभा को निखारने और उन्हें इस दिशा में बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कंपनी के सभी क्षेत्रों के कर्मी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियों का जायजा लेते हुए कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक सुभाष चंद्र मित्रा ने इसकी सफलता की कामना की और कहा कि इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में कंपनी के निदेशक मंडल की विशिष्ट उपस्थिति में खिलाड़ी खेल भावना के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मी कोल इंडिया लिमिटेड एथलेटिक टूर्नामेंट में भाग लेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता