केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर की जा रही थी ठगी, मंत्री ने दर्ज कराई शिकायत



 कोलकाता (पीबी टीवी ) भारत सरकार के उत्तर-पूर्व विकास एवं शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बालुरघाट लोकसभा क्षेत्र के सांसद डाॅ. सुकांत मजूमदार की तस्वीर का उपयोग करके सोशल मीडिया पर गलत संदेश फैलाया जा रहा था, इसलिए उन्होंने कल दक्षिण दिनाजपुर जिला पुलिस अधीक्षक के पास एक लिखित शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर लोन ऑफर किया जा रहा है. 




जानकारी के मुताबिक महिलाओं को बिना ब्याज के 40 हजार रुपये का लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इसके लिए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार की तस्वीर और नाम का गलत इस्तेमाल किया गया. जानकारी मिलते ही बालुरघाट के सांसद सुकांत मजूमदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी.

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि महिलाओं को बिना ब्याज के 40 हजार का लोन मिलेगा। पोस्ट में लिखा है, 'प्रिय बहनों, केवल 559 प्रति माह का भुगतान करके बिना ब्याज के 40 हजार का ऋण प्राप्त करें।'

इस पोस्ट के साथ सुकांत मजूमदार की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ऐसा लग रहा है कि यह केंद्र सरकार की योजना है. इस पोस्ट में एक लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करने पर ऐप डाउनलोड करने का विकल्प मिलता है। दावा है कि ऐप के जरिए लोन लिया जा सकता है। हालांकि, साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे ऐप्स डाउनलोड करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि यह धोखाधड़ी का स्रोत हो सकते हैं।

इस मामले पर केंद्रीय मंत्री सांसद सुकांत मजूमदार ने कहा, मेरी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसा सिर्फ मेरे साथ ही नहीं हो रहा है, बल्कि अन्य मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों की तस्वीरों का भी दुरुपयोग किया जा रहा है।' उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता