नेताजी जयंती पर पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज ने किया भव्य आयोजन



रानीगंज: पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज रानीगंज आंचलिक समिति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती को देशप्रेम दिवस के रूप में मनाया. इस अवसर पर समाज के संरक्षक एवं पूर्व सांसद श्री बंश गोपाल चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की.


कार्यक्रम में अनूप मित्र, जितेंद्र उपाध्याय, एन.के सिन्हा, देवीदास बनर्जी, हेमंत प्रभाकर, बिरजू यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. सभी ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.


इसके अलावा, कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगाए.


 समिति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को देशप्रेम दिवस के रूप में मनाकर देशभक्ति की भावना को जागृत किया. नेताजी के योगदान को याद करते हुए सभी ने देश सेवा के लिए प्रण लिया.


 संस्था के संरक्षक एवं पूर्व सांसद बंश गोपाल चौधरी के उपस्थिति ने कार्यक्रम में विशेष आभा दी. उन्होंने अपने संबोधन में नेताजी के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला और युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया.


 कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. बच्चों के उत्साह ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता