रानीगंज: राष्ट्रीय राजमार्ग 60 नेताजी सुभाष बोस रोड खाटू श्याम मंदिर के सामने के लगे ट्रांसफॉर्मर के नीचे से सुबह लगभग 10 बजे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई.
स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगते ही धुआं उठने लगा और आसपास के क्षेत्र में गर्मी महसूस हुई. सूचना मिलते ही रानीगंज अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया.
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का प्रारंभिक अनुमान है कि ट्रांसफार्मर में अत्यधिक दबाव के कारण यह घटना हुई होगी. हालांकि, घटना के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा.
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मरों के नियमित रखरखाव की मांग उठाई . उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और इसका मुख्य कारण ट्रांसफार्मरों का खराब रखरखाव है. उन्होंने बिजली विभाग से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है.
स्थानीय लोगों का दावा है कि अगर आग तेजी से फैलती तो आसपास के घनी आबादी वाले इलाके में बड़ा नुकसान हो सकता था. हालांकि, अग्निशमन विभाग के त्वरित कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई.
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है.

0 टिप्पणियाँ