आसनसोल महकमा के आठ चक्र के छात्रों को लेकर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन



रानीगंज: रानीगंज के राबिन सेन स्टेडियम में शुक्रवार को आसनसोल सबडिवीजन के आठ सर्कल को लेकर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में आसनसोल सबडिवीजन के अंतर्गत प्राथमिक, निम्न बुनियादी विद्यालय, मदरसा, शिशु शिक्षा केंद्र और स्पेशली एबल्ड चाइल्ड के 220 लड़के और 227 लड़कियों के विभाग में 17-17 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया.


 यहां पर जिला प्राथमिक विद्यालय सांसद के अध्यक्ष रथिंद्र नाथ मजूमदार, पश्चिम बर्धमान जिला शिक्षा कर्माध्यक्ष बैसाखी बैनर्जी, जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह, एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, जिला डीआई सुनीती सांपुई सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे.


इस मौके पर रानीगंज सर्कल के सब इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल्स सुशोभन कोनार ने बताया कि आसनसोल सबडिवीजन के आठ सर्कल के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को लेकर इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है. इनमें लड़के और लड़कियों के विभाग में कुल 34 स्पर्धा का आयोजन किया गया. इनमें 250 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं.उन्होंने कहा कि सर्कल स्तर पर इससे पहले विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, उनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यहां पर प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है. उन्होंने कहा कि इस साल पहली बार योग को सम्मिलित किया गया है जो प्रतिभागी योग में हिस्सा ले रहे हैं वह किसी और प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों के लिए बहुत जरूरी है इससे न सिर्फ बच्चों की शारीरिक विकास में फायदा मिलता है, उनमें एक समाज के तौर पर जीने की भी शिक्षा बढ़ती है और इसीलिए इस सर्कल के जितने भी विद्यालय हैं और विद्यालय के शिक्षकों ने अपने प्रयास से विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित किया है. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रानीगंज सर्कल द्वितीय स्थान कुल्टी सर्कल तथा तृतीय स्थान हीरापुर सर्कल ने अर्जित किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन