रानीगंज में कंटेनर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक बाल-बाल बचा



रानीगंज: रानीगंज थाना क्षेत्र के बांसड़ा स्तिथ रानीगंज स्क्वायर इलाके में सोमवार को एक भीषण घटना में एक कंटेनर ट्रक के केबिन में आग लग गई. सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक गोदाम में गाड़ी से टायर उतार रहा था.इसी दौरान अचानक ट्रक के केबिन में आग लग गई.चालक ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग की लपटें तेजी से फैलती गईं.




आग की चपेट में आने से चालक हल्का फुल्का झुलस गया.उसे तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया. घटना की सूचना मिलते ही पंजाबी मोड़ फाड़ी पुलिस और रानीगंज फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।



इस घटना में कंटेनर का केबिन पूरी तरह से जलकर राख हो गया.आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन