रानीगंज-बांसड़ा कोलियरी में स्थित लगभग 50 साल पुराने शिव मंदिर का जीर्णोद्धार एक भव्य कलश यात्रा के साथ संपन्न हुआ. इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया.यह कलश यात्रा इलाके की परिक्रमा कर मन्दिर प्रांगण में पहुँची ,जहां मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं के पुनर्स्थापना कार्यक्रम मंत्रोच्चार के साथ हुई,ततपश्चात प्रसाद वितरण किया गया.
स्थानीय निवासी शुभोजीत मंडल के अनुसार, यह मंदिर स्थानीय लोगों के प्रयास से बनाया गया था, लेकिन समय के साथ इसकी स्थिति खराब हो गई थी. मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सभी ने मिलकर काम किया और आज यह कलश यात्रा निकाली गई.जीर्णोद्धार समारोह के तहत यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे और 1 फरवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा.
बाँसड़ा कोलियरी के एजेंट सजीव चैटर्जी ने भी इस आयोजन में भाग लिया.उन्होंने बताया कि काफी पुराने मन्दिर को स्थानीय लोगों के सहयोग से इसका जीर्णोद्धार किया गया है. इस प्रयास में कर्मचारी, राजनीतिक दल और स्थानीय लोग सभी ने मिलकर योगदान दिया.



0 टिप्पणियाँ