आसनसोल (पी बी टीवी ) : आसनसोल में भूमिगत जल पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस बीच अचानक ऊपर की ज़मीन ढह गई और चार मजदूर अंदर फंस गये। घायल अवस्था में जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। यह घटना आसनसोल के सलानपुर थाना अंतर्गत डालमिया इलाके में हुई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में रेलवे साइडिंग रोड के किनारे राज्य सरकार की 'जलजीवन मिशन' परियोजना पर काम चल रहा है। श्रमिक लोक निर्माण विभाग के तहत भूमिगत जल पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहे थे। मंगलवार को इस क्षेत्र में चार श्रमिक थे। जमीन में गड्ढे खोदकर पाइपलाइन बिछाई जा रही थी। अचानक ऊपर की जमीन ढह गई और चारों मलबे के नीचे दब गए। खबर मिलते ही सलानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य मजदूरों ने बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी मदद की। लेकिन जमीन इतनी धंसी हुई थी कि फंसे हुए मजदूरों को आसानी से बचाना संभव नहीं था। बाद में अन्य श्रमिकों ने फावड़ों और कुदालों से जमीन काटकर मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया पर यह प्रयास सफल नहीं हुआ बाद में जेसीबी से मिट्टी हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उनकी जांच की और तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।चार मजदूरों में से तीन दूसरे राज्यों के हैं। ये सभी झारखंड के पाकुड़ जिले का निवासी बताये जा रहे हैं । मृतकों की पहचान रज्जाक शेख (22), रोहित शेख उद्दीन शेख (18) और नितेश पासवान (25) के रूप में हुई है। इसके अलावा श्यामसुल शेख नामक एक श्रमिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।









0 टिप्पणियाँ