ईसीएल में शताक्षी महिला मंडल का दो दिवसीय परिवर्तन मेला हुआ आयोजित, सीएमडी सतीश झा ने किया उद्घाटन

परिवर्तन मेला का उद्घाटन करते सीएमडी


जामुड़िया- ईसीएल के कुनुस्तोड़िया स्थित प्रगति मैदान में शताक्षी महिला मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय परिवर्तन मेले का उद्घाटन ईसीएल के सीएमडी सतीश झा ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर वित्त निदेशक सह कार्मिक निदेशक मो0 अंजार आलम, तकनीकी निदेशक निलाद्री रॉय के अलावा शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्षा किरण झा, उपाध्यक्षा जीरक आलम, संचिता रॉय भी उपस्थित रहीं.


सीएमडी सतीश झा ने अपने संबोधन में शताक्षी महिला मंडल द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि महिलाओं का संगठन जरूरतमंदों की मदद के लिए अग्रसर है. उन्होंने मेले के आयोजन को नारी शक्ति का प्रतीक बताया और मेले से होने वाली आय को जरूरतमंदों के बीच बांटने का संकल्प लिया. सीएमडी ने वर्ष 2025 में कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए सभी से सहयोग की अपील भी की.


इस अवसर पर कुनुस्तोड़िया के जीएम एसी मित्रा, सोनपुर बाजारी क्षेत्र के महाप्रबंधक आनंद मोहन, केंदा क्षेत्र के जीएम श्री आनंद, झांझरा के जीएम आरसी महापात्रा, बंकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार साहू,राजमहल क्षेत्र के महाप्रबंधक अरुपानंद नायक, पांडवेश्वर क्षेत्र के महाप्रबंधक अमिताभ भट्टाचार्य समेत सभी क्षेत्रों के जीएम एजीएम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा