रानीगंज एजी चर्च स्कूल में धूमधाम से हुआ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन




रानीगंज: रॉबिन सेन स्टेडियम में आयोजित रानीगंज एजी चर्च स्कूल के वार्षिक खेल दिवस पुरुस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त उपस्थित रहे.

वहीं कार्यक्रम में एजी चर्च के चैयरमेन रेवरेंड ओलिवर जॉर्ज, सचिव प्रभाकर राव, रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष अरुण भरतीया, सोदपुर एजी चर्च की प्रिंसिपल प्रियंका राव, रानीगंज एजी चर्च के प्रिंसिपल उषा राव, रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी अनंत राय, रानीगंज बोरो के असिस्टेंट इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता और एजी चर्च के रेवरेंड बाबु कोमु उपस्थित थे.




700 से अधिक विद्यार्थियों ने ली भागीदारी: स्कूल के गांधी, नेहरू, इंदिरा और टैगोर हाउस के लगभग 700 विद्यार्थियों ने 34 विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया. विद्यार्थियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया.



 विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.


 रानीगंज एजी चर्च स्कूल की प्रिंसिपल उषा राव ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में खेल भावना जागृत होती है और उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष एक इंटर स्कूल रिले का भी आयोजन किया गया जिसमें अन्य तीन एजी चर्च के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया.


 रेवरेंड ओलिवर जॉर्ज ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है. बच्चों को न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है बल्कि खेलकूद के माध्यम से उनके अंदर छिपी प्रतिभा को भी निखारने का मौका मिलता है. उन्होंने कहा कि रानीगंज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. अगर इन प्रतिभाओं को सही दिशा में संचालित किया जाए तो रानीगंज आने वाले समय में बंगाल और देश का भविष्य तय कर सकता है.


 थाना प्रभारी विकास दत्त ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को काफी बढ़ावा मिलता है और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को एक मंच मिलता है.


सचिव प्रभाकर राव ने कहा कि रानीगंज एजी चर्च स्कूल का वार्षिक खेल दिवस एक सफल आयोजन रहा. इस आयोजन ने विद्यार्थियों में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार