रानीगंज में अवैध तालाब भराव के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, खुदाई कर तालाब को किया जा रहा पुराने स्वरूप में लाने का प्रयास



रानीगंज- आसनसोल नगर निगम ने अवैध रूप से भरे जा रहे तालाबों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है.रानीगंज के वार्ड नंबर 34 स्थित रामबागान कॉलोनी में प्राचीन माजीपुकुर को अवैध रूप से भरे जाने की शिकायत मिलने पर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तालाब को बहाल करने के लिए खुदाई करना आरम्भ किया.

ज्ञात रहे कि लंबे समय से इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने तालाब के किनारे अवैध रूप से घर बना लिए थे और तालाब में मिट्टी एवं अन्य कचरा डालकर उसे भरने का प्रयास कर रहे थे. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने रानीगंज बोरो कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई 



रानीगंज बोरो दो के चेयरमैन मुज्जमिल शहजादा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तालाब को भरने वालों को चेतावनी दी और निगम की टीम को तालाब को बहाल करने के आदेश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में किसी भी जलाशय को भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी जलाशयों को उनकी मूल स्थिति में बहाल किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.



  बोरो चैयरमेन ने बताया कि उक्त तालाब भराई के लिए सुभाष गुप्ता नामक व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है. इस पर एफ आई आर भी किया गया है. निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर तालाब से मिट्टी हटाकर उसे उसके मूल स्वरूप में बहाल करने का कार्य में जुट गए है.


हालांकि, जिस तालाब भरा जा रहा था, उस पर रहने वाले लोगों का दावा है कि उन्होंने दो आम के पेड़ जो तालाब की और झुक रहे थे,उसे लगाने के लिए मिट्टी डाली गई थी और तालाब भरने का उनका कोई इरादा नहीं था.राकेश गुप्ता नामक एक व्यक्ति ने कहा कि तालाब में जो मिट्टी देखी जा रही है वह घर बनाते समय निकली थी,उस मिट्टी को नगर निगम हटा रही है.


मालूम हो कि रानीगंज में तालाब भरने की यह पहली शिकायत नहीं है.इस तरह की शिकायतें लंबे समय से आती रही हैं। कुछ दिनों पहले आसनसोल से दिनेश गोराई, विल्सन और दुर्गापुर के चंदन शर्मा को तालाब भरने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा