रानीगंज में 500 से अधिक जोड़ों का कराया गया सामूहिक विवाह, नंदलाल जालान फाउंडेशन की पहल



रानीगंज: नंदलाल जालान फाउंडेशन के सहयोग से हनुमान चालीसा संघ द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में एक बार फिर गरीब परिवारों की बेटियों के सपने पूरे हुए. इस आयोजन के साथ ही अब तक 500 से अधिक जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है.


हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ विवाह


सभी विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराए गए. वर-वधु को विवाह के लिए आवश्यक सभी सामग्री भी प्रदान की गई.इस बार नंदलाल.जालान फाउंडेशन ने इस पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.


इस अवसर पर समाजसेवी और नंदलाल जालान फाउंडेशन के अध्यक्ष आरपी खेतान ने बताया कि यह आयोजन समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण है और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई दिशा प्रदान करता है.


23 वर्षों में 500 से अधिक जोड़े


हनुमान चालीसा संघ के संयोजक ओमप्रकाश बाजोरिया ने बताया कि 2002 से अब तक 500 से अधिक जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है.उन्होंने कहा कि इस पहल के शुरुआती दिनों में लोगों को इस पर संदेह था, लेकिन आज यह एक सफल परियोजना बन चुकी है. रानीगंज के नंदलाल जालान फाउंडेशन भवन में नंदलाल जालान फाउंडेशन और बाजोरिया वृद्ध सेवा सदन के सौजन्य से सात जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ.यह आयोजन मुरलीधर गिन्नी देवी बाजोरिया चैरिटेबल ट्रस्ट और हनुमान चालीसा संघ रानीगंज की तरफ से लगातार किया जाता है.


विवाह में शामिल सभी जोड़ों को घरेलू इस्तेमाल के लिए सभी आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई, जिससे उन्हें आने वाले एक से डेढ़ वर्षों तक किसी चीज को खरीदने की आवश्यकता ना पड़े.


ओमप्रकाश बाजोरिया ने समाज के सभी लोगों से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा