रानीगंज थाना ने 450 जरूरतमंदों को कपड़े और 40 गुम हुए मोबाइल लौटाए



रानीगंज: मंगलवार को रानीगंज थाने ने एक बार फिर मानवीयता का परिचय देते हुए 450 जरूरतमंदों को कंबल,शाल और साड़ियां वितरित कीं। साथ ही, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की फिरे पावा परियोजना के तहत चोरी हुए या खोए हुए 40 मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को लौटाया गया,अब तक कुल तीन बार मे 166 लोगो को मोबाइल लौटाए गए.



इस अवसर पर थाना प्रभारी विकास दत्त,पंजाबी मोड़ फाड़ी प्रभारी करतार सिंह,निमचा फाड़ी प्रभारी मलय मण्डल हित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. श्री दत्त ने इस मौके पर कहा, "यह कोई एहसान नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य है.पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने का यह एक छोटा सा प्रयास है।" उन्होंने आगे कहा कि पुलिस कर्मी भी आम परिवारों से आते हैं और वे चाहते हैं कि किसी के साथ अन्याय न हो.



ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल,शाल और साड़ियां प्रदान करके थाने ने उनकी पीड़ा को कम करने का प्रयास किया है.साथ ही, खोए हुए मोबाइल फोन को वापस मिलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। यह कार्यक्रम पुलिस की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है।


गुम हुए आई फोन के मालिक अनिल पोद्दार ने कहा कि आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की फिरे पावा परियोजना चोरी हुए या खोए हुए मोबाइल फोन को खोजने और उनके असली मालिकों को लौटाने का एक सराहनीय प्रयास है,उनका बहुमूल्य वदतु उनलोगो ने प्रदान किया है.० इस परियोजना के तहत पुलिस ने अब तक सैकड़ों मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए हैं,जो प्रशंसा योग्य है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता