रानीगंज के मथुराचंडी पीठ स्थान में मकर संक्रांति का जश्न: 25,000 श्रद्धालुओं को खिलाई गई खिचड़ी




  • पिछले 100 वर्षों से चल रही है परंपरा
  • 25,000 श्रद्धालुओं को खिलाई गई खिचड़ी
  • पांडवेश्वर के विधायक ने किया पर्यटन स्थल बनाने का वादा


रानीगंज: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रानीगंज के मथुराचंडी इलाके में बल्लभपुर नर नारायण सेवा समिति ने इस बार भी भव्य आयोजन किया. इस आयोजन में लगभग 25,000 श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग खिलाया गया. यह परंपरा पिछले 100 वर्षों से चली आ रही है।



बल्लभपुर ग्राम पंचायत के उप प्रधान, सिदान मंडल ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक आयोजन है और हर साल मकर संक्रांति पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं. इस साल भी लोगों ने खिचड़ी भोग का आनंद लिया.


समिति से जुड़े सुकांतो दास ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था और शाम 5:00 बजे तक खिचड़ी भोग का वितरण जारी रहा.उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस आयोजन को और बड़े पैमाने पर करने की योजना है.इस अवसर पर मेला लगाई गई है,लोग दामोदर नदी में स्नान कर माँ मथुराचंडी देवी का पूजा अर्चना कर खिचड़ी भोग ग्रहण करते है,सिर्फ रानीगंज ही बल्कि पासवर्ती बांकुड़ा जिले से भी भक्तो का आगमन होता है.


ज्ञात रहे की इस नारायण कुड़ी स्थित मां मथुरा चंडी पीठ स्थान में कवि गुरु रविंद्र नाथ ठाकुर के पितामह प्रिंस द्वारकानाथ ठाकुर ने भारत के प्रथम कोल कंपनी "कर एंड टैगोर कंपनी" की स्थापना यहां की थी, एवं इस दामोदर नदी में यहां से जेटी(पानी की जहाज) के माध्यम से कोयला देश-विदेश में भेजा जाता था, इसलिए यह स्थल भारत के एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में जाना जाता है एवं राज्य सरकार ने इस स्थल को बीते 3 साल पूर्व हेरिटेज स्थल के रूप में घोषित किया है. इस तरह से यह मथुरा चंडी पीठ स्थान एक और जहां धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है वहीं दूसरी और भारत के ऐतिहासिक धरोहर के रूप में भी इस स्थान पर लोगों का आगमन होता है.


मकर संक्रांति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पांडवेश्वर के विधायक सह पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने इस ऐतिहासिक स्थल की प्रशंसा की और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि वह राज्य के पर्यटन मंत्री से इस संबंध में बात करेंगे.


उन्होंने कहा कि यह आयोजन मकर संक्रांति के महत्व को दर्शाता है और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखता है.

 दूसरी और बल्लभपुर स्थित श्मशान काली मंदिर के प्रांगण में आयोजित खिचड़ी भोग में भी हजारों लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजीत घटक रानीगंज बोरो अध्यक्ष मुज्जमिल शहजादा मौके पर पहुंचकर लोगों को मकर संक्रांति की अभिनंदन कर बधाई दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन