श्री माता वैष्णो देवी मंदिर का 17वां वार्षिक महोत्सव: भव्य कलश यात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन



रानीगंज, 30 जनवरी: रानीगंज के पंजाबी मोड इलाके के राम बागान स्तिथ श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के 17वें वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष पर गुरुवार को एक विशाल कलश और निशान यात्रा निकाली गई.यह भव्य शोभा यात्रा राम बगान से निकलकर शिशु बागान मोड, पीएन मालिया रोड, इतवारी मोड, एनएसबी रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग होकर फिर राम बागान में आकर समाप्त हुई.इस मौके पर आयोजक कमिटी के सदस्य रमेश यादव ने बताया कि इस शोभायात्रा में विशाल संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.नो दिनों तक चलने वाली इस धार्मिक अनुष्ठान में नवरत्न चंडी पाठ का भी आयोजन किया गया, इसके साथ ही श्रीमद् भागवत कथा का संगीतमय पाठ के तहत आगामी 6 तारीख को माता का जगराता और 7 तारीख को माता का प्रसाद वितरण होगा..यह सभी धार्मिक अनुष्ठान श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के 17वें वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष पर किया जा रहा है.




कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के सदस्य सुरेश कुमार राय ने कहा कि यह मंदिर कमेटी की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया है. श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के 17वें वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में 200 के करीब कुंवारी कन्याओं ने कलश उठाया. जबकि काफी संख्या में महिलाएं माता वैष्णो देवी के ध्वजा लिए हुए इसमें शामिल थी. उन्होंने कहा कि हर साल यह सभी धार्मिक अनुष्ठान होते हैं. श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की स्थापना दिवस के मौके पर यह सभी धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है आज के शोभायात्रा में महिला और पुरुष मिलाकर 1500 के करीब श्रद्धालु उपस्थित थे.



अशोक अरोड़ा ने बताया कि आज से लेकर अगले 7 दिनों तक रोज सुबह 9:00 बजे से 11:30 तक नवरात्र चंडी पाठ का आयोजन किया जाएगा. फरवरी को शाम 7:00 बजे से माता का जागरण और भजन का आयोजन वृंदावन से आई ज्योति जी और पूजा जी भजन प्रस्तुत करेंगे. वहीं, 7 तारीख को सुबह 11:30 बजे से माता का प्रसाद वितरण होगा. शोभा यात्रा में मंदिर कमेटी की ओर से लंबू सिंह, मिंटू चौरसिया, पिंटू तर्वे स्थानीय पार्षद ज्योति सिंह सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे.


इस शोभा यात्रा के दौरान शिशु बगान मोड पर मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप तथा शिव शक्ति जन सेवा समिति के तत्वाधान में चैंपियन सिक्योरिटी के सहयोग से शोभायात्रा में शामिल भक्तों के लिए चाय पानी बिस्कुट की व्यवस्था की गई थी .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन