रानीगंज-रानीगंज लायंस आर.एल.जे.डी.एम.चनानी डी.ए.वी पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय पुस्तक मेले ने विद्यार्थियों में पढ़ने के प्रति उत्साह भर दिया. ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर के सहयोग से आयोजित इस मेले में विभिन्न विषयों पर आधारित हजारों पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया.
मुख्य अतिथि ने किया उद्घाटन: मेले का उद्घाटन काजी नज़रुल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विश्वजीत शाहा (लाइब्रेरियन) ने किया. उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकें हमारे जीवन का सबसे अच्छा साथी हैं.ये हमें ज्ञान का खजाना प्रदान करती हैं और हमारे व्यक्तित्व का विकास करती हैं.
स्कूल प्राचार्या का संदेश: स्कूल प्राचार्या मंदिरा दे ने कहा कि पुस्तकें चरित्र निर्माण का सबसे अच्छा साधन हैं. ये विद्यार्थियों को बौद्धिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी प्रदान करती हैं.
बच्चों ने ली खूब मज़ा: मेले में बच्चों के लिए विशेष रूप से सचित्र और रंगीन पुस्तकों का स्टॉल लगाया गया था. बच्चों ने खूब उत्साह के साथ इन पुस्तकों को खरीदा और पढ़ा.
विभिन्न प्रकार की पुस्तकें: मेले में पाठ्यक्रम के अलावा कई उत्कृष्ट कलाकृतियाँ, ज्ञानवर्धक पुस्तकें, कहानी की पुस्तकें, सामान्य ज्ञान, उपन्यास, पौराणिक व धार्मिक पुस्तकें तथा विविध विषयों की पुस्तकें भी उपलब्ध थीं.
पढ़ने के प्रति प्रेम जगाया: यह मेला बच्चों के बीच पढ़ने के प्रति प्रेम जगाने में सफल रहा.बच्चों और उनके माता-पिता ने इस मेले का खूब आनंद लिया.
इस अवसर पर स्कूल के सभी सहकर्मी उपस्थित रहे और मेले को सफल बनाने में अपना योगदान दिया.



0 टिप्पणियाँ