रानीगंज में भारत विकास परिषद ने बांटे कंबल, दिवंगत पिता की याद में आयोजन



रानीगंज: भारत विकास परिषद की रानीगंज शाखा ने बुधवार को रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन परिसर में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, टोपी और मोजे वितरित किए.यह आयोजन दिवंगत समाजसेवी राम अवतार बाजोरिया की याद में किया गया.


इस अवसर पर भारत विकास परिषद के रानीगंज शाखा के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया ने बताया कि उनके पिता की याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. भारत विकास परिषद हमेशा से समाज सेवा के कार्यों में लगी रहती है. उन्होंने बताया कि पूरे देश में परिषद की 1300 शाखाएं हैं जो लगातार इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती हैं. प्रदीप बाजोरिया ने बताया कि इससे पहले बिहारीनाथ मंदिर में भी 200 जरूरतमंदों को कंबल और अन्य शीत वस्त्र वितरित किए गए थे. उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद पांच सिद्धांतों पर काम करती है - संपर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार और समर्पण.


इस मौके पर राम गोपाल बाजोरिया,शिक्षक बासुदेव गोस्वामी,पवन बाजोरिया के अलावा चिकित्सक अरुपानंद पाल कुमार और बाजार इलाके में स्थित विवेकानंद सेवा केंद्र आश्रम के स्वामी सुब्रतानंद जी महाराज भी उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान