जामुड़िया: आसनसोल लायंस क्लब ऑफ पुष्पांजलि और आसनसोल यूथ के संयुक्त तत्वावधान में बोरिंगडांगा उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.इस शिविर का उद्देश्य शिक्षकों को नई पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए प्रेरित करना और उन्हें आवश्यक कौशल प्रदान करना था.
शिविर में शिक्षकों, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. प्रशिक्षिका मनीषा घांटी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का आईना होते हैं और शिक्षा दान सबसे बड़ा नोबेल कार्य है. उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे समाज में एक नई क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
लायन प्रदीप चटर्जी ने कहा कि लायंस क्लब का शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देश की दिशा में एक नई परिवर्तन को दर्शाता है इस प्रकार के कार्यक्रम से समाज में एक नई ऊर्जा मिलती है.
विद्यालय की प्राचार्या मिठू घोष ने बताया कि इस कार्यशाला में कुल बाईस शिक्षकों ने भाग लिया था. आज के इस कार्यक्रम से शिक्षकों में काफी बदलाव आने की संभावना है.
आज के समय में युवा वर्ग विभिन्न प्रकार के नशे की तरफ आकर्षित हो रहा है. इस शिविर में शिक्षकों को विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन देने के महत्व पर जोर दिया गया.
इस कार्यशाला के आयोजन में लायन इस्तियाक अख्तर, प्रतिभानाथ राय, लायन अमिताभ बनर्जी, लायन अनिंदिता, समीर कुमार राय, बरूण बुशराह, लायन अभिक आदि उपस्थित थे.
शिक्षिका मनीषा घांटी ने बताया कि यह दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर शिक्षकों को नई पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने के लिए प्रेरित करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.इस प्रकार के कार्यक्रमों से शिक्षकों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है और वे अपने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में सक्षम होते हैं.


0 टिप्पणियाँ