नारायण कुड़ी मथुरा चंडी पीठ स्थान में धूमधाम से मनाया गया पौष उत्सव



रानीगंज- नारायण कुड़ी मथुरा चंडी पीठ स्थान स्थित गोपाल नामक धार्मिक संस्थान द्वारा पौष उत्सव धूमधाम से मनाया गया.इस अवसर पर राधा कृष्ण के नाम पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया जिसमें बंग्ला भाषी समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.

कीर्तन के दौरान भक्तिमय भजन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं.इसके साथ ही एक धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया जिसमें भजन कीर्तन के माध्यम से भगवान की आराधना की गई.





  संस्था के सभी श्रद्धालुओं के लिए वन भोजन का आयोजन किया.इस आयोजन के बारे में बात करते हुए मथुरा चंडी मंदिर के पूर्व सचिव भूतनाथ मंडल ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पौष मास का विशेष महत्व है. इस महीने में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सामूहिक भोजन का भी आयोजन किया जाता है.इस आयोजन में शामिल महिलाओं ने बताया कि यह पहली बार है जब गोपाल नामक संस्थान ने वन भोजन का आयोजन किया है. उन्होंने कहा कि वे पूरे साल अपने बच्चों के साथ विभिन्न स्थानों पर घूमती हैं लेकिन गोपाल को कभी कहीं नहीं ले जा पाई थीं. इसीलिए उन्होंने गोपाल के साथ वन भोजन करने की इच्छा जताई थी और संस्था ने उनकी इस इच्छा को पूरा किया. आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने मिलकर इस पर्व को धूमधाम से मनाया. श्रद्धालुओं ने बताया कि बांग्ला समुदाय में पौष महीने में इस तरह के आयोजन का विशेष महत्व है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल