रानीगंज में बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने किया खेलकूद प्रतियोगिता



रानीगंज: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने सोमवार को रानीगंज के एनएसबी रोड स्थित वृंदावन धाम समिति के मैदान में एक विशेष खेलकूद समारोह का आयोजन किया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और अन्य गैजेट्स से दूर रखकर उन्हें खेलकूद की ओर प्रोत्साहित करना था.

समारोह में 100 मीटर दौड़, स्पून रेस, फ्रॉग रेस, रस्साकशी और बैडमिंटन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. इन प्रतियोगिताओं में लगभग 50 बच्चों ने हिस्सा लिया.




सम्मेलन की अध्यक्ष अंजू सतनालिका ने बताया कि साल के आखिरी दिन बच्चों का ज्यादातर समय मोबाइल या अन्य इनडोर गतिविधियों में बीतता है. इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को इस रूटीन से बाहर निकालकर उन्हें खेलकूद की ओर आकर्षित करना है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी हैं.



प्रोजेक्ट चेयरमेन पूजा पोद्दार ने कहा कि आजकल के बच्चे मोबाइल पर बहुत अधिक समय बिताते हैं. अभिभावकों को भी बच्चों को शांत रखने के लिए उन्हें मोबाइल दे देते हैं. इस आयोजन का उद्देश्य अभिभावकों को भी जागरूक करना है कि वे अपने बच्चों को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करें.


संगठन से जुड़ी पूर्व अध्यक्षा आशा टोडानी ने कहा कि बच्चों ने इस आयोजन में बड़ी उत्साह के साथ हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें टीम वर्क करना सिखाते हैं.


प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली