कोलकाता (पीबी टीवी) - आरजी कर मामले में सभी अपराधियों को सजा और राज्य में रोजगार की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने आज विधानसभा अभियान किया. 'नशा नहीं नौकरी दो' , नारे के साथ विधानसभा अभियान किया गया। विधानसभा का फिलहाल शीतकालीन सत्र चल रहा है. युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जब रानी रासमणि रोड पर पहुंचे तो पुलिस युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस के युवा कार्यकर्ताओं की जमकर धक्का-मुक्की हुई. इसके बाद पुलिस ने कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं गिरफ्तार कर लिया। युवा कांग्रेस द्वारा आज विधानसभा अभियान की घोषणा पहले से ही गई थी.इसलिए पहले से पुलिस तैनात थी, जब युव कार्यकर्ता रासमणि रोड पर पहुंचे तो पुलिस के साथ झड़प शुरू हो गई, जिसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लालबाजार ले गई।प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अज़हर मल्लिक ने कहा, उनका कार्यक्रम आवास योजना में भ्रष्टाचार और दैनिक आवश्यकताओं की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के अलावा आरजी कर मामले में न्याय और राज्य के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की मांग करना है।

0 टिप्पणियाँ