कोलकाता (पी बी टीवी ) बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में शरणार्थी समुदाय सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध मार्च दुर्गापुर के रघुनाथपुर इलाके में हुआ. शंख बजाकर और रैली निकल कर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हुए नजर आये .
शरणार्थी समुदाय के सदस्यों ने कहा, "यूनुस सरकार वहां लगातार हिंदुओं पर अत्याचार कर रही है. हम इसका विरोध कर रहे हैं. अगर स्थिति सामान्य नहीं हुई और सरकार ने कदम नहीं उठाए तो हम बड़े आंदोलन की राह पर चलेंगे."

0 टिप्पणियाँ