आसनसोल :कल शाम आसनसोल के कल्याणपुर इलाके में स्थित अड्डा मैदान में आसनसोल उत्सव की शुरुआत हुई। इस मौके पर यहां मंत्री मलय घटक प्रदीप मजूमदार आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा विधायक हरेराम सिंह विधायक तथा पश्चिम बर्धमान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी डेप्युटी मेयर वसीम उल हक़ जिला शासक एस पोन्नाबलम पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी सहित और भी तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि यह आसनसोल उत्सव का दसवां साल है लेकिन इसका नौवीं बार आयोजन किया जा रहा है क्योंकि कोरोना काल में एक साल इसका आयोजन नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि दस साल पहले जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आशीर्वाद से इस उत्सव की शुरुआत हुई थी तब मकसद यही था कि यहां के लोगों के स्वस्थ मनोरंजन का इंतेज़ाम किया जा सके। आसनसोल में तब इस तरह का कोई इंतेज़ाम नहीं था इसलिए दस साल पहले इसकी शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि 15 तारीख तक आसनसोल की धरती पर कोलकाता तथा पूरे बंगाल से प्रख्यात कलाकार आएंगे और अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। मलय घटक ने आसनसोल वासियों को ज्यादा से संख्या मे आकर इस उत्सव में सम्मिलित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा समय-समय पर इस तरह के उत्सवों का आयोजन किया जाता रहता है। वहीं कार्यक्रम में अपना वक्तव्य रखते हुए सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह ममता बनर्जी के नेतृत्व का ही कमाल है कि आसनसोल सहित पूरे बंगाल में आज विकास की गंगा बह रही है उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व की वजह से आज बंगाल का सबसे बड़ा उत्सव दुर्गा पूजा को यूनाइटेड नेशंस द्वारा हेरिटेज की मर्यादा दी गई है और हम सब के प्राणों की भाषा बांग्ला को क्लासिक लैंग्वेज की मर्यादा मिली है उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल का हर क्षेत्र में विकास हो रहा है और यह ममता बनर्जी के नेतृत्व का ही कमाल है कि आसनसोल उत्सव जैसे आयोजन किया जा रहे हैं। वही नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने इस आसनसोल उत्सव के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ-साथ मंत्री मलय घटक को भी धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम की शुरुआत में ही इस तरह के आयोजन से पूरे जिले के लोग खुश हैं विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना का भी विकास हो रहा है क्योंकि यहां पर जिस तरह के आयोजन किये जा रहे हैं वह बंगाल की संस्कृति को बहुत सटीक तरीके से पेश करेंगे उन्होंने कहा कि आसनसोल उत्सव के साथ-साथ दुर्गापुर उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा और यह सब कुछ संभव हुआ है मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कुशल नेतृत्व की वजह से। वही जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह ने भी इस आयोजन के लिए मलय घटक को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि आसनसोल को मिनी इंडिया कहा जाता है लेकिन यहां पर बांग्ला संस्कृति को उजागर करना भी बहुत आवश्यक है और इस तरह के आयोजनों से बंगाल की धरोहर बंगाल की संस्कृति को लोगों के सामने पेश किया जा सकता है क्योंकि यहां पर जो कलाकार आ रहे हैं वह बंगाल के प्रख्यात कलाकार है जिन्होंने पूरे विश्व में बंगाल का नाम रौशन किया है। उन्होंने इस तरह के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया और सभी से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इन आयोजनों का आनंद उठाएं। वही पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम तथा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने भी इस आयोजन के लिए आसनसोल उत्सव कमेटी के सराहना की उन्होंने कहा कि पिछले बार के मुकाबले आसनसोल उत्सव का कलेवर बढ़ता जाता है और इसके लिए आसनसोल उत्सव कमेटी की जितनी तारीफ की जाए कब है उन्होंने कहा कि यहां पर कई स्टाल भी लगाए गए हैं उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया कि वह आने वाले 11 दिन आसनसोल उत्सव में आए और यहां इस आयोजन का आनंद उठाएं

0 टिप्पणियाँ