कांकसा:- पति की हत्या के मामले में गिरफ्तार पत्नी को कांकसा थाने की पुलिस ने आज दोपहर करीब 1 बजे महकमा अदालत में पेश किया. गिरफ्तार महिला का नाम अंबु कोरा है. महिला ने कांकसा थाने में जाकर यह कहते हुए आत्मसमर्पण कर दिया कि उसने अपने पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी है पुलिस महिला के कहे अनुसार कांकसा के राजबांध के कैनाल इलाके से 50 वर्षीय उसके पति चूना कोरा का शव घर के अंदर लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ देखा, कांकसा के एसीपी ने मौके पर जाकर घटना की जांच शुरू कर दी मृतक की पत्नी को आज महकमा अदालत में पेश किया गया।

0 टिप्पणियाँ