कोलकाता (पीबी टीवी) फर्जी पासपोर्ट मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मोख्तार आलम नमक व्यक्ति को फर्जी पासपोर्ट गिरोह में शामिल होने के आरोप में उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर से गिरफ्तार किया गया ह। इससे पहले मोक्तार को 2021 में एक अन्य मामले में गिरफ्तार उसे किया गया था. मोख्तार के घर की तलाशी के दौरान उसके घर से कई लोगों के पैन और एटीएम बरामद हुए है.
बांग्लादेश में अचानक बने हालात, बंगाल में घुसपैठ, आतंकवाद के संदेह में गिरफ्तारियां - इन सभी घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. इससे पहले समरेश नाम के एक शख्स को बंगाल में फर्जी पासपोर्ट बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. मोख्तार आलम इस समूह के सबसे करीबी लोगों में से एक था । मोख्तार को उसके घर से लगभग 5.15 बजे गिरफ्तार किया गया। उसे पहले वर्ष 2021 में चुचुरा पीएस द्वारा गिरफ्तार किया गया था


0 टिप्पणियाँ