सिख इतिहास और संस्कृति से जुड़े हजारों बच्चे
पश्चिम बंगाल के आसनसोल, दुर्गापुर और बर्नपुर सहित कई स्थानों पर आयोजित साहिबजादों की शहादत को समर्पित 9वें गुरमत चेतना कैंप में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुरमत, सिख इतिहास और सामाजिक शिक्षा प्रदान करना था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से विशेष रूप से आमंत्रित विद्वानों और प्रशिक्षकों ने बच्चों को गुरु इतिहास, गुरबाणी का ज्ञान और सिख जीवन शैली के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया।
कैंप में दस्तार और दुमाला बांधने की कला भी सिखाई गई। इंटरनेशनल टर्बन कोच गुलाब सिंह ने बच्चों को पगड़ी बांधने का सही तरीका और इसकी महत्ता बताई। गोबिंद नगर गुरुद्वारा खालसा सिख संगत, जगत सुधार बेनाचट्टी दुर्गापुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, और बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस आयोजन को सफल बनाने में प्रोफेसर हरपिंदर सिंह, प्रोफेसर अर्शदीप सिंह,प्रोफेसर बलबीर सिंह,प्रचारक सरबजीत सिंह.इन्होंने बच्चों को गुरु इतिहास, गुरबाणी का ज्ञान और सिख जीवन शैली के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया
इस आयोजन को सफल बनाने में गोबिंद नगर गुरुद्वारा खालसा सिख संगत, जगत सुधार बेनाचट्टी दुर्गापुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, और बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इन तीनों गुरुद्वारों में अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए.
इस कार्यक्रम ने न केवल बच्चों को सिख इतिहास और परंपराओं के बारे में ज्ञान दिया बल्कि उन्हें अपने धर्म और संस्कृति के प्रति गर्व महसूस करने की प्रेरणा भी दी. गुरमत लहर ऑर्गनाइजेशन का यह प्रयास सिख समुदाय के युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़ने और उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत सराहनीय है.


0 टिप्पणियाँ