रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में मरीजों के परिजनों के लिए सस्ते भोजन की सुविधा शुरू




रानीगंज: रानीगंज के मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. अब से अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ आए परिजन मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन कर सकेंगे.इस नई पहल का उद्घाटन शनिवार को किया गया.


अस्पताल के कर्णधार आरपी खेतान ने बताया कि अस्पताल में दूर-दराज से लोग इलाज कराने आते हैं, ऐसे में उनके साथ आए परिजनों को खाने-पीने की काफी दिक्कत होती थी. इस समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने यह फैसला लिया है कि अब से मरीजों के परिजन सिर्फ 10 रुपये में भोजन कर सकेंगे.


उन्होंने बताया कि मरीज के परिजन को एक कूपन दिया जाएगा.इस कूपन के साथ वह रानीगंज के एक निजी होटल में जाकर 10 रुपये में भोजन कर सकेंगे. अस्पताल ने उस होटल के साथ समझौता किया है. होटल एक प्लेट भोजन के लिए 50 रुपये लेगा, जिसमें से 10 रुपये मरीज के परिजन देंगे और बाकी 40 रुपये अस्पताल प्रबन्धन वहन करेगा.


 श्री खेतान ने बताया कि यह परियोजना कुछ समाजसेवियों के सहयोग से शुरू की गई है. अगर लोगों का सहयोग मिला तो इस योजना को और आगे बढ़ाया जाएगा.


इस मौके पर उपस्थित थे: रमेश झुनझुनवाला, रानीगंज ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, प्रदीप नंदी, गौतम घटक, ओम प्रकाश साव, राजेश सिंह, टीडीबी कॉलेज की उर्दू विभाग की प्रोफेसर साबरा हीना खातून आदि.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात