आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किया छठ घाटों के दौरा, लिया छठ की तैयारी का जायजा






 रानीगंज-छठ त्यौहार पर नदी और जलाशयों का अपना महत्व होता है. श्रद्धालु नदी और जलाशय में डुबकी लगाकर आस्था के इस महापर्व को मनाते हैं. इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास के नेतृत्व में उच्च स्तरीय पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने रानीगंज के विभिन्न छठ घाट का दौरा किया, उन्होंने रानीगंज के बल्लभपुर के दामोदर नदी स्थित छठ घाट, रानीगंज के बरदही, पंडित पोखर ,बुजीर बांध तालाब का परिदर्शन कर स्थिति का जायजा लिया.घाटो में छठ व्रतियों के आने -जाने की सुविधा,घाट की सुरक्षा,विद्युतीय व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था से अवगत हुए. इस अवसर पर उनके साथ एसीपी सेंट्रल दो विमान कुमार मिर्धा ,रानीगंज थाना प्रभारी विकास चन्द्र दत्त और विभिन्न चौकिया के प्रभारी मौजूद थे .इस मौके पर ध्रुव दास ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की तरफ से छठ घाटों पर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं. यहां पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी. इसके अलावा गोताखोर रखे गए हैं .घाटों के अलावा अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. मेडिकल टीम की व्यवस्था रहेगी. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. श्रद्धालु नदियों में डुबकी लगाकर स्नान करते हैं. ऐसे में नदियों में सेफ जोन चिन्हित किया गया है. सिविल डिफेंस के कर्मचारी भी रहेंगे और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेंगी. उन्होंने कहा कि शाम को और अगले दिन सुबह सुर्य देवता को अर्घ्य दी जाती है. इसलिए घाटों पर सुरक्षा के भी साथ-साथ लाइट का भी इंतजाम किया जा रहा है. इसके अलावा विशाल संख्या में श्रद्धालु घाटों पर आएंगे ऐसे में किसी भी श्रद्धालु या अन्य किसी व्यक्ति को कोई परेशानी ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी .उन्होंने कहा कि रानीगंज अंचल में कुल 30 छठ घाट है. और सभी घाटों पर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता