बंगाल की पारोमिता साहा ने योग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया





कोलकाता : योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 49वीं जूनियर एवं सब जूनियर राष्ट्रीय योग फोर्स चैम्पियनशिप में पश्चिम बंगाल योग एसोसिएशन की ओर से शांतिपुर की पारोमिता   साहा ने   भाग लिया। यह टूर्नामेंट 24 से 27 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश के पुणे के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया था।   पारोमिता   शांतिपुर सूत्रगढ़ की रहने वाली हैं, उन्होंने सात साल की उम्र से ही योग का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था. उसने  16 से 18 वर्ष वर्ग की राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पारोमिता शांतिपुर तंतुबाया संघ हाई स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा है। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने बॉडीबिल्डिंग और योग का अभ्यास  भी शुरू कर दिया और बाद में उन्हें इससे प्यार हो गया। हालाँकि, पारोमिता   पहले भी कई स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं में सफल रही हैं और उसने  जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भी कई बार जीत हासिल की है। लेकिन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का पुरस्कार पहली बार मिला है। पारोमिता  कहती हैं कि अब हर कोई मोबाइल फोन का आदी हो गया है, लेकिन मैं सभी से कहूंगी कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा