बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर ममता बनर्जी की चुप्पी पर भाजपा नेता समीक भट्टाचार्य ने उठाए सवाल



कोलकाता (पीबी टीवे) -पश्चिम बंगाल से सेट पड़ोसी बांग्लादेश में हिंदुओं पर व्यापक अत्याचार हो रहा है, लेकिन ममता बनर्जी ने इसको लेकर अभी तक मुंह नहीं खोला है. ममता बनर्जी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और चुप हैं, इसको लेकर भाजपा नेता समीक भट्टाचार्य, ने आज सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं. पुजारी को गिरफ्तार किया जा रहा है. पूरे देश में हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री इस पर एक भी शब्द नहीं बोल रही है। उन्होंने इसका विरोध तक नहीं जताया हैं। हमास पर हमला होता है तो बंगाल में इसका विरोध जताया जाता है लेकिन बांग्लादेश में हिन्दू भाई बहनों पर अत्याचार को लेकर ममता बनर्जी चुपचाप है. बांग्लादेश में जो है वह हम लोगों के भाई-बहन है लेकिन उनके दुख दर्द को लेकर ममता बनर्जी को कोई मतलब नहीं है. वह सिर्फ राजनीति के लिए ही विरोध करती हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन