कोलकाता (पीबी टीवी ) : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा झारखंड और महाराष्ट्र की जनता इस डबल इंजन की सरकार को चुनेंगे। बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिव श्री सिंह ने कहा उन्हें पूरा भरोसा है इन दोनों राज्यों में डबल इंजन की सरकार बनेगी । इसके साथ ही उन्होंने कहा पिछली सरकार की मदद से झारखण्ड में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ी है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल सरकार संवेदनहीन सरकार है। यह सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण को बढ़ावा दे रही है। बंगाल की तृणमूल सरकार भारत की सुरक्षा को ताक पर रख कर बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं के लिए लाल कालीन बिछाती है। यह सरकार भारत के लिए खतरे की घंटी है.

0 टिप्पणियाँ