बांकुड़ा-तालडांगरा विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी फाल्गुनी सिंह ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अनन्या रॉय चौधरी को 34,082 वोटों के अंतर से हराया।
अनन्या रॉय चौधरी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है और फाल्गुनी सिंह को बधाई दी है। इस जीत के साथ, तृणमूल कांग्रेस ने तालडांगरा विधानसभा सीट पर अपनी जीत की धारा को बनाए रखा है।
तालडांगरा विधानसभा उपचुनाव के परिणाम इस प्रकार हैं:
तृणमूल कांग्रेस के फाल्गुनी सिंह को 98,926 वोट जबकि
भारतीय जनता पार्टी के अनन्या रॉय चौधरी को 64,844 वोट,वहीं
माकपा के देवकांति महांति को 19,430 वोट मिले, जबकि
कांग्रेस के तुषार कांति सन्निग्रही को मात्र 2,822 वोट वहीं
निर्दलीय उम्मीदवार सागर चंद्र दुले 1,527 वोट प्राप्त हुए.

0 टिप्पणियाँ