बांकुड़ा - खाटू धाम के लिए बांकुड़ा से डाक निशान यात्रा रवाना हुई - बांकुड़ा के कुचकुचिया स्थित श्री श्याम मंदिर के प्रांगण से राजस्थान के खाटू धाम के लिए डाक निशान यात्रा उत्सव जैसे माहौल के बीच रवाना हुई सुबह से ही कुचकुचीया स्थित श्याम मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा खाटू धाम जाने वाली डाक निशान यात्रा को देखने के लिए हर घर से भक्तों का आ जाना लगा रहा बताया जाता है कि श्याम प्रेमियों के 21 सदस्यों का दल बुधवार को श्याम मंदिर प्रांगण से पूजा अर्चना के मध्य खाटू धाम के लिए रवाना हुए श्याम मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान भी काफी लोगों की उपस्थिति देखी गई जहां से झांकियां के साथ श्याम प्रेमी शहर परिक्रमा के मध्य रवाना हुए जो कि शहर के व्यापारिहाट स्थित अन्य श्याम मंदिर में भी जाकर पूजा अर्चना की एवं स्टेशन रोड बाबा के दरबार में भी गए जहां से डाक निशान यात्रा गौशाला से होते हुए खाटू धाम के लिए रवाना हो गई शहर में पूरा इलाका बाबा श्याम के ध्वनि से गूंज उठा पहली बार बांकुड़ा से खाटू धाम के लिए डाक निशान यात्रा रवाना हुई जो की बांकुरा श्याम प्रेमियों के लिए गर्व की बात है एवम श्याम प्रेमी जिसके लिए खुद को गर्व महसूस कर रहा है निशान यात्रा में शामिल सदस्यों के का कहना की 21 लोगों की टीम खाटू धाम के लिए रवाना हुई है बिना रुके बिना आराम किया दिन-रात निशान यात्रा चलती रहेगी 11 दिसंबर को खाटू धाम में निशान चढ़ाया जाएगा . झांकियो एवम गाने बाजे के साथ डाक निशान यात्रा खाटू धाम के लिए निकली .

0 टिप्पणियाँ