इस्कॉन मंदिर के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा विधायकों ने निकाला जुलूस, बांग्लादेश उच्चायोग के सामने किया विरोध प्रदर्शन





कोलकाता (पीबी टीवे) -बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी और एक वकील की हत्या के विरोध में आज भाजपा की ओर से जुलूस निकाला गया और कोलकाता में बांग्लादेश उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया. 

आपको बता दें कि पुजारी चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन के दौरान कल एक वकील की हत्या हो गयी. खबरों के अनुसार चट्टग्राम जिले के बार एसोसिएशन के सदस्य 32 साल के सैफुल इस्लाम का कल मंगलवार को हत्या हो गयी. जब जिला अदालत में पेशी के बाद चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को ले जाया जा रहा था. इस दौरान लगभग दो हजार की संख्या में चिन्मय कृष्ण ब्रह्मचारी के समर्थक मौजूद थे. यहां पुलिस, वकील और हिंदू संत के समर्थकों के बीच झड़प हुई.

पुजारी चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी द्वारा कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने चिन्मय प्रभु की रिहाई और केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप की मांग की. बीजेपी ने विधानसभा परिसर में जुलूस भी निकाला. पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के साथ भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढाका पुलिस द्वारा इस्कॉन बांग्लादेश के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के खिलाफ कोलकाता में बांग्लादेश उच्चायोग तक विरोध मार्च निकाला।

बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, हमारे 8 विधायकों को अंदर (बांग्लादेश उच्चायोग) जाने की अनुमति दी गई है. अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि सुवेंदु अधिकारी सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के हमारे विधायक जाएंगे, हममें से बाकी लोग बाहर रहेंगे। हम अपने हिंदू भाइयों और बहनों के बारे में चिंतित हैं जो मारे जा रहे हैं, खासकर चिन्मय दास प्रभु की गिरफ्तारी के बारे में। हम उनकी बिना शर्त रिहाई चाहते हैं. कहा कि अगर चिन्मय दास जी को कुछ हो गया तो हम अपने हिंदू भाइयों पर ऐसा अत्याचार बर्दाश्त नहीं कर सकते. हम चुप नहीं रहेंगे, बंगाल चुप नहीं रहेगा, बंगाल का हिंदू चुप नहीं रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता